फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिष्यों को तराश-संवार कर शिक्षक बना रहे बेहतर इंसान

विज्ञापन
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में केक काटे गए। गुरुजनों को शिष्यों ने उपहार भेंट किए। बदले में गुरुजनों ने उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया। इस दौरान गोष्ठी हुई, जिसमें गुरुजनों की महिमा का बखान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिष्यों को तराश-संवार कर शिक्षक उन्हें बेहतर इंसान बनाता है।
विज्ञापन

एएमयू में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि शिक्षक किसी भी शैक्षणिक संस्थान की रीढ़ होते हैं। वह छात्रों के जीवन और कॅरियर को आकार देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों की मदद के बिना कुछ भी सीखना लगभग असंभव है। एसवी कॉलेज में शिक्षक पर्व पांच से नौ सितंबर तक मनाया जाएगा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. तनु वार्ष्णेय, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. रेनू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा, डॉ. मंजू यादव, डॉ. मधु माहौर, ज्योति चौधरी, डॉ. नीता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं। डीएस कॉलेज में शिक्षक दिवस पर नई शिक्षा नीति में एक शिक्षक की भूमिका विषय पर गोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि शिक्षक दिवस पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने विद्यार्थियों के प्रति पूर्ण रूप से निष्ठावान रहेंगे। डॉ. वेद प्रकाश अमिताभ, डॉ. मृदुला सिंह, डॉ. शुभनेश गोयल ने विचार व्यक्त किए। आईआईएमटी कॉलेज में 23वां स्थापना दिवस व शिक्षक दिवस मनाया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. रक्षपाल सिंह, सचिव पंकज महलवार, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल की निदेशक शालिनी महलवार ने किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यहां प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, डॉ. इंदु आदि मौजूद रहे।

एसजेडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें