शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थियों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के मैरिस रोड पर बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर आरक्षित वर्ग के चयनित शिक्षक भर्ती के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने नियुक्ति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। बेसिक शिक्षा मंत्री के पिता और एटा सांसद ने प्रदर्शनकारियों को 2 दिन में बेसिक शिक्षा मंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारी अभ्यार्थियों ने लिखित आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म करने की दी चेतावनी।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती घोटाले में 68 सो आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को आरक्षण की विसंगतियों के चलते हुए घोटाले के कारण नियुक्ति नहीं दी गई। पहले तो सरकार ने नियुक्ति में घोटाले की बात को नहीं माना। लेकिन बाद में स्वीकार भी किया और बेसिक शिक्षा परिषद ने विसंगतियों को सुधारते हुए।
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के आदेश दिए 5 जनवरी 2022 को जोइनिंग की तिथि दी गई थी। उसके बाद भी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई है। पिछले ढाई साल से अधिक समय से हम कोर्ट में और सड़कों पर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हमारी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।