फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर पर जड़ा ताला

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षक संगठनों का प्रदर्शन दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीएसए दफ्तर में ताला जड़ दिया। अधिकारी-कर्मचारी अंदर बंद कर दिए गए। वहीं बाहर से आए सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को अंदर घुसने नहीं दिया गया। इसके बाद शिक्षकों ने अपनी समस्या रखी। हालांकि कुछ समय बाद ताला खोल दिया गया, लेकिन आवागमन अवरुद्ध रखा गया। सूचना पर पहुंचे एसीएम प्रथम को ज्ञापन देकर शिक्षक अपने घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने सबसे पहले नुमाइश ग्राउंड से बीएसए दफ्तर तक पैदल यात्रा निकाली। इसके बाद बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पदाधिकारियों ने बीएसए दफ्तर के दरवाजे में साइकिल में लगाने वाला ताला जड़ दिया। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारियों की शिक्षकों से नोकझोंक भी हुई। वहीं 10 व 11 अक्तूबर को होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की बैठक ताले के कारण स्थगित हो गई। जिले से आए बीईओ, खेल व्यायाम शिक्षक सब वापस अपने घर लौटे।
बीएसए की तबियत खराब थी, इसलिए सूचना प्रशासन को दी गई। प्रशासन से एसीएम प्रथम कुलदेव सिंह ने ज्ञापन लेकर मामले को शांत कराया। शिक्षकों का आरोप था कि प्रेरणा एप पहले सभी विभागों में लागू किया जाए। शिक्षकों को हीन भावना से न देखा जाए। शिक्षकों की निजता न छीनी जाए। इस मौके पर डॉ. प्रशांत शर्मा, इंद्रजीत सिंह, विश्वनाथ, महेश चंद्र राजपूत, नुसरत जहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम से की जाएगी शिकायत
कार्यालय में ताला लगाने का कोई नोटिस नहीं दिया गया। वहीं अंदर भी घुसने नहीं दिया गया। वहीं कई साथियों के साथ अभद्रता भी की गई है। आचार संहिता के चलते क्या इन्होंने रैली निकालने के लिए परमीशन ली थी। वहीं ताला बंद करने का क्या औचित्य है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।
विष्णु कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ अलीगढ़।
शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। वहीं तबियत खराब होने के चलते सूचना प्रशासन को दी गई। एसीएम प्रथम ने ज्ञापन लेकर शिक्षकों को शांत किया है। ताला लगने के मामले में स्पष्टीकरण के बाद विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें