फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 28 Oct 2025 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संजय कुमार तीन दिन पहले अपने मित्रों के साथ खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते वक्त इगलास के निकट अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
मृतक शिक्षक संजय कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार एक शिक्षक की इगलास में 27 अक्तूबर को हादसे में मौत हो गई। वह अकराबाद ब्लॉक स्थित विद्यालय में तैनात थे।

विज्ञापन


गांव हैवतपुर निवासी संजय कुमार (48) प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। उनकी ड्यूटी अकराबाद ब्लॉक में थी। तीन दिन पहले वह अपने मित्रों के साथ खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने गए थे। सोमवार को वहां से लौटते वक्त इगलास के निकट अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने परिवार में माता-पिता के साथ पत्नी और एक बेटे को रोता हुआ छोड़ा है। शिक्षक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिला पंचायत सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र लोधी सहित अन्य लोगों ने उनकी मौत पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें