बालियान गर्ल्स कबड्डी अकेडमी के प्रशिक्षण शिविर के 22वें दिन भारतीय टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग कोच नीरज चौधरी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को आधुनिक कबड्डी की तकनीकों और खेल के नए नियमों की जानकारी दी और सफलता के गुर बताए।
विज्ञापन
विशेष रूप से बेटियों को खेल में आगे बढ़ने और इसे भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने एकेडमी को एक एयर कंडीशनर कूलर भेंट किया।
अकेडमी के कोच दलबीर सिंह बालियान ने कहा कि क्षेत्र की बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद समाज के प्रबुद्ध लोग लगातार सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। संचालन में अब तक कई प्रमुख व्यक्तियों का सहयोग मिल चुका है। इस दौरान महावीर स्वामी, नीटू मालान, गुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।