डीएम ने मंगलवार को मोहर्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शाहजमाल स्थित कर्बला एवं अन्य परंपरागत् मार्गो का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मोहर्रम के दौरान नई परंपरा डालने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी और न ही ताजियों के रूट में कोई परिवर्तन किया जाएगा। डीएम ने नगर निगम को समय से समुचित सफाई व्यवस्था करा लेने के निर्देश दिये हैं। विद्युत अधिकारियों को ताजिया स्पेशल मार्गो के विद्युत तार कसकर उसका प्रमाणपत्र दिये जाने के निर्देश दिये।
डीएम के निरीक्षण के उपरांत नगर आयुक्त ने कोतवाली पर बैठक कर सभी जलूसों के 100 कदम आगे सफाई कर्मचारियों के गाड़ी लेकर चलने की रणनीति तैयार की। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी अवधेश तिवारी, एसपी सिटी डा. ब्रजेश सिंह, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम समेत अन्य अफसर मौजूद थे।