फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारिक हत्याकांडः विनय की हुई कोर्ट में पेशी, नहीं आया गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी मंडी में सांप्रदायिक उपद्रव के दौरान हुई मो.तारिक की हत्या में शुक्रवार को युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय की पेशी हुई। विनय को कड़ी सुरक्षा में एटा जेल से यहां लाया गया। खबर पर तमाम समर्थक दीवानी पहुंच गए और विनय का हाल-चाल जाना। हालांकि, मुकदमे में गवाही के लिए तलब विवेचक के न आने के कारण गवाही न हो सकी और अब मामले में 13 जनवरी नियत कर दी गई है।
विज्ञापन

ऊपरकोट पर सीएए-एनआरसी उपद्रव के दौरान बाबरी मंडी में सांप्रदायिक झड़प हो गई थी। इसी दौरान मो.तारिक की गोली लगने से जख्मी हुआ था, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हुई थी। इस मामले में विनय वार्ष्णेय मुख्य आरोपी है। बाकी दो अन्य को जमानत मिल चुकी है, जबकि विनय को आज तक जमानत नहीं मिली और वह एटा जेल में निरुद्ध है। मुकदमा अपर सत्र न्यायालय-3 में गवाही में विचाराधीन है। मामले में शुक्रवार को विवेचक गवाही के लिए तलब थे। इसी क्रम में विनय को एटा जेल से लाया गया। दोपहर में विनय के आने की खबर पर तमाम समर्थक भी दीवानी पहुंच गए। अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी चौ.जितेंद्र सिंह व बचाव पक्ष के अधिवक्ता नीरज चौहान के अनुसार गवाह के न आने के कारण अब मामले में 13 जनवरी तारीख नियत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें