फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक दिन 4807 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जून में जनपद में प्रत्येक दिन कम से कम 4807 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महीने 26 कार्य दिवसों में 1.25 लाख लोगों को टीका लगाने की योजना है। युवाओं में टीका को लेकर उत्साह है। स्वास्थ्य विभाग का जोर 45 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के लोगों को अधिक से अधिक टीका लगाने पर है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर मे काफी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई थी। टीका लगाने वाले लोगों को नुकसान नहीं हुआ या हुआ भी तो बहुत कम। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी कह रहे हैं कि कोरोना से टीका ही बचाएगा। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में टीका को लेकर उत्साह है। इस महीने के पहले दिन यानी मंगलवार को जनपद में 8613 लोग टीका लगवाने पहुंचे, जिसमें से 7013 तो 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के थे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि प्रदेश में जून में एक करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद में करीब 1.25 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे, क्योंकि टीका को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। इस महीने के पहले दिन 8613 लोगों को टीका लगा है। पिछले कुछ दिनों से 8 से 10 हजार लोगों को रोज टीका लग रहा है। हमारा जोर 45 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के लोगों पर है। टीकाकरण में इनका प्रतिशत बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें