फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan: चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू, एक-दूसरे को कहा रमजान मुबारक, पहला रोजा 12 मार्च को

Tue, 12 Mar 2024 01:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

12 मार्च से रोजा शुरू होने की उम्मीद को लेकर बाजारों में देर शाम तक लोगों की भीड़ रही। सहरी और इफ्तार में सिवईं, चिप्स सहित अन्य इस्तेमाल की जाने वालीं चीजें खरीदी गईं। 
विज्ञापन
छत पर चांद देखता एक परिवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान महीने का चांद 11 मार्च को दिख गया। 12 मार्च को पहला रोजा है। चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। शाम ढलने के बाद चांद देखने के लिए लोग अपने घरों की छतों और बॉलकनी पर आ गए। चांद देखते ही लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। खुशी में गोले छोड़े गए। 

विज्ञापन


मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। रोजेदारों के लिए सहरी के वक्त नगाड़ा बजेगा। इफ्तार के वक्त सायरन बजेगा और गोला छूटेगा। 12 मार्च से रोजा शुरू होने की उम्मीद को लेकर बाजारों में देर शाम तक लोगों की भीड़ रही। सहरी और इफ्तार में सिवईं, चिप्स सहित अन्य इस्तेमाल की जाने वालीं चीजें खरीदी गईं। 
विज्ञापन

विज्ञापन

खजूर की मिठास महंगी 
इस बार खजूर की मिठास थोड़ी महंगी है। बाजार में कई किस्म के खजूर हैं। ऊपरकोट में खजूर विक्रेता मोहम्मद शाकिर ने बताया कि ईरानी खजूर 120 रुपये किलो, चटाई वाली खजूर 100 रुपये किलो, कप कप खजूर 200 रुपये किलो, कीमिया 150 रुपये प्रति पैकेट, कीमिया गोल्डन 160 रुपये प्रति पैकेट हैं। खजूर की कीमतों में इस बार 30 से 50 रुपये की वृद्धि है।

मधुमेह रोगियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
जेएन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के राजीव गांधी सेंटर फॉर डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी ने रमजान से पहले मधुमेह के प्रबंधन और मधुमेह रोगियों को परामर्श देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। राजीव गांधी सेंटर फॉर डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी के निदेशक प्रो. शीलू शफीक सिद्दीकी ने बताया कि वह अन्य चिकित्सकों के साथ इस अवधि के दौरान फोन नंबर 9027502774, 7455041636 पर सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि मधुमेह वाले व्यक्तियों के लिए उपवास को पूरा करने के लिए उचित मार्गदर्शन और सहायता प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें