अलीगढ़ में डेंगू पीडि़त महिला का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी एक मरीज सामने आया है। हालांकि डेंगू पीडि़त घोषित हुआ टप्पल का यह युवक आगरा में रहकर तैयारी कर रहा है। वहीं वह डेंगू पीडि़त घोषित हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी मिलने पर बुधवार को उसके गांव पहुंचकर जांच व लार्वा निस्तारण का काम किया।
जिला मलेरिया अधिकारी डा.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में टीम सीएचसी टप्पल के गांव नूरपुर पहुंची। जहां परिवार ने बताया कि युवक आगरा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहीं उसे डेंगू घोषित हुआ। अब उसे उपचार के लिए जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भरती कराया है।
इस दौरान टीम ने घर व आसपास के घरों में जांच के साथ लार्वा निस्तारण कराया। दवा छिडक़ाव आदि का काम कराया। घर घर सर्वे में लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा टीम क्वार्सी, लोधा, हरदुआगंज आदि पहुंची। टीम में तमाम लोग शामिल रहे।