अलीगढ़ के कस्बा टप्पल में मासूम बच्ची की मौत के विरोध में पैदा हुए तनावपूर्ण हालात अब सामान्य हो रहे हैं। मंगलवार को बाजार भी खुले, हालांकि लोगों की आवाजाही कम रही। बच्ची के घर के 200 मीटर दायरे में तनावपूर्ण खामोशी है।
बुधवार को बच्ची के परिजनों ने घर पर शुद्धि यज्ञ किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों पहुंचे। वहीं पुलिस प्रशासनिक अमला भी कस्बे में सतर्क दिखाई दिया। भारी संख्या में आरएएफ तैनात रही। इस दौरान बाजार पूरी तरह खुले रहे।
हवन में सांसद सतीश गौतम, राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने शिरकत की। परिवार ने सांसद को सौंपा आरोपियों को फांसी दिलाने और बच्ची को न्याय दिलाने का जिम्मा सौंपा। इस दौरान सांसद ने कहा निभाऊंगा।
आपको बता दें कि टप्पल कस्बे की ढाई साल की बच्ची 30 मई को गायब हो गई थी, जिसका शव 2 जून को घर से सौ मीटर दूर कूड़े के ढेर में मिला था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। 10 हजार रुपये के विवाद में बच्ची की हत्या हुई थी।