इनरव्हील क्लब अलीगढ़ सिटी को अयोध्या में आयोजित समारोह में सामाजिक कार्यों के लिए सिल्वर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 311 की अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रदान किया गया। क्लब अध्यक्षा तनु वार्ष्णेय को क्राउन प्रेसिडेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुरुचि सक्सेना ने क्लब के प्रकल्पों की सराहना की। पारुल जिंदल को फाइव स्टार जेडपीसीसी अवॉर्ड मिला। शुभा जैन को बेस्ट सेक्रेटरी, कविता जैन को बेस्ट कोषाध्यक्ष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। माैके पर अध्यक्ष तनु वार्ष्णेय, पारुल जिंदल, सचिव शुभा जैन, कोषाध्यक्ष कविता जैन सहित आदि थे।