फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टैंकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक घायल

Fri, 30 Aug 2024 06:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वाहन को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए दीवार में घुस गया। हादसे में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक घायल हो गया। घायल हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया टैंकर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव भांकरी के पास हाईवे पर एक वाहन को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुए दीवार में जा घुसा। हादसे में चालक घायल हो गया।

विज्ञापन


मनवीर सिंह निवासी एटा के अलीगंज के गांव सरौठ टैंकर चालक है। 29 अगस्त को वह मथुरा से टैंकर में पेट्रोल-डीजल लेकर मेरठ जा रहा था। रास्ते में गांव भांकरी के पास जैसे ही टैंकर पहुंचा तो एक वाहन को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए दीवार में घुस गया। हादसे में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक घायल हो गया। घायल हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्रेन की मदद से टैंकर को हटवाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें