फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुकान बंद कर लौट रहे सराफ से नकदी-आभूषण और बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर के पास दुकान बंद कर अपने गांव जा रहे सराफ को दो बदमाशों ने रोका और उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर डेढ़ किलोग्राम चांदी, आठ ग्राम सोने के आभूषण, बाइक, मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद लूटपाट के शिकार हुए सराफ पैदल ही थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें टरका दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


गभाना थाना क्षेत्र के गांव मढौला निवासी कन्हैया वर्मा की चंडौस के गांव रामपुर शाहपुर में ज्वेलर्स की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की शाम करीब पांच बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव मढ़ौला लौट रहे थे। वह रामपुर शाहपुर गांव से निकल कर आधा किलोमीटर दूरी पर पहुंचे ही थे कि दो लोगों ने हाथ दिया। उन्होंने बाइक रोक दी। दोनों बदमाशों ने कन्हैया की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और हाथ से बैग, बाइक व मोबाइल लूट कर चंडौस की तरफ भाग गए। बैग में डेढ़ किलो चांदी व आठ ग्राम सोने के आभूषण सहित करीब 12 हजार रुपये नकद रखे थे।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसे टरका दिया। इसके बाद पीड़ित ने लूट की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की। इसके बाद बृहस्पतिवार को गभाना सीओ रंजन शर्मा चंडौस कोतवाली पहुंचे ओर पीड़ित की तहरीर पर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ ने बताया कि पुलिस ने सराफ को टरकाया नहीं था। घटना खेतों के पास जंगल की थी। इसलिए जानकारी करने में समय लग गया। लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें