फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिल में लगी ऐसी बात, हेलीकाप्टर से विदा कराई दुल्हन

Tue, 30 May 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रामीणों ने ताना देना शुरू कर दिया कि हेलीकाप्टर में विदाई की बात हवा बनाने के लिए कही गई। 28 मई की सुबह वह हेलीकॉप्टर लेकर अपनी पत्नी को विदा कराने गांव पहुंचा।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से दुल्हन प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जड़ाना नगलिया से एक युवक अपनी दुल्हन को हेलीकाप्टर में विदा कराकर ले गया। करीब एक घंटे तक गांव में हेलीकाप्टर रुका रहा। हेलीकाप्टर ने गांव के तीन चक्कर भी लगाए। इस दौरान हेलीकाप्टर देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


गांव जड़ाना नगलिया निवासी सरदार सिंह की पुत्री आरती उर्फ सौम्या की शादी 4 मई को वृंदावन से अलीगढ़ क्षेत्र के गांव भवनखेड़ा निवासी पप्पू कश्यप के पुत्र सुमित के साथ हुई थी। दोनों परिवारों में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करने की बात तय हुई थी, लेकिन निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते प्रशासन ने हेलीकाप्टर से विदाई की अनुमति नहीं दी थी। इस पर गाड़ी से ही दुल्हन की विदाई हुई। 11 मई को आरती अपने मायके आ गई। इस दौरान ग्रामीणों ने ताना देना शुरू कर दिया कि हेलीकाप्टर में विदाई की बात हवा बनाने के लिए कही गई थी।

यह बात लड़की के पिता सरदार सिंह और बड़े भाई अजीत सिंह को सहन नहीं हुई। उन्होंने पप्पू कश्यप को यह बात बताई। यह बात सुमित को चुभ गई। 28 मई की सुबह वह हेलीकॉप्टर लेकर अपनी पत्नी को विदा कराने गांव पहुंचा। दुल्हन के भाई अजीत सिंह ने बताया कि जयपुर से चलकर जड़ाना नगलिया पहुंचने और गांव में एक घंटे तक रुकने के बाद अलीगढ़ के भवनखेड़ा जाने और वापस जयपुर तक लौटने में हेलीकाप्टर को पांच घंटे का समय लगा। सात सीटर हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे का जीजा, उनकी बहन और भाभी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें