फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तलेसरा प्रधान ने पंचायत को दिलाया राष्ट्रीय सम्मान

विज्ञापन
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित जल महोत्सव में संबोधन देते ग्राम प्रधान गजेन्द्र ​सिंह।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित जल महोत्सव कार्यक्रम में गोंडा की ग्राम पंचायत तलेसरा के प्रधान गजेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष तरल अपशिष्ट प्रबंधन (ग्रे वाटर मैनेजमेंट) का मॉडल प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

गजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से तलेसरा, हरियाणा और सिक्किम के प्रधान शामिल हुए। राष्ट्रपति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, विभिन्न राज्यों से आए आयुक्त, सचिव व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बेस्ट प्रैक्टिस के तहत अलीगढ़ जिले की ग्राम पंचायत तलेसरा में किए गए ग्रे वाटर मैनेजमेंट के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल मॉडल को लेकर प्रधान गजेंद्र सिंह को कार्यक्रम में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसके लिए पांच मिनट का समय निर्धारित किया गया था। उल्लेखनीय है कि तलेसरा ग्राम पंचायत जिले में लगातार दो बार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें