फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापी राइट में फंसी तालानगरी की ताला बनाने वाली फर्म

विज्ञापन
लॉक का डिजायन दिखाते एमको इंडस्ट्री के लीगल एडवाइजर - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
तालानगरी स्थित एक फर्म पर दिल्ली की नामचीन ताला निर्माता कंपनी की डिजाइन चोरी कर उसकी हूबहू कॉपी के ताले बाजार में बेचने का आरोप लगा है। इसे लेकर दिल्ली की फर्म ने तीस हजारी कोर्ट के आदेश पर पुलिस के साथ तालानगरी स्थित फर्म पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में माल मिला। स्थानीय फर्म स्वामी इस डिजाइन से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। फिलहाल, माल को सील करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

दिल्ली की ताला निर्माता कंपनी एमको इंडस्ट्री के लीगल एडवाइजर अधिवक्ता शयान खुर्रम मंगलवार दोपहर हरदुआगंज थाने पहुंचे, जहां उन्होंने तालानगरी सेक्टर दो स्थित एक ताला फैक्टरी पर उनकी फर्म के तालों की डिजाइन चोरी कर उसकी कापी बनाकर मार्केट में बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एमको इंडस्ट्री के मैन डोर लॉक्स में लॉकटेक नाम से ताले बनाए जाते हैं, जिनकी डिजाइन कापी राइट के तहत पंजीकृत है। मगर, ताला नगरी की इस फैक्टरी के मालिकान कॉपी करके माल मार्केट में बेच रहे हैं, जिससे उनकी फर्म को करोड़ों का नुकसान हो रहा है और यह कॉपी राइट का उल्लंघन है।
इसे लेकर उन्होंने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दी। वह अदालत का आदेश लेकर आए हैं। इस पर हरदुआगंज पुलिस ने फैक्टरी पर छापा मारा गया। जहां दो मंजिलों पर ताले भरे मिले। एमको इंडस्ट्री के लीगल एडवाइजर ने लॉक्स की डिजाइन पहचाना तथा लाक्स, डाइयों और मशीनों को सील करने की मांग की। देर शाम लोकल कमिश्नर की मौजूदगी में एक कमरे में कुछ तालों, डाइयों व मशीनों को सील कर दिया गया था। वहीं स्थानीय फैक्टरी मालिक विशाल वर्मा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर दिल्ली की टीम वहां आई थी जिसने कुछ सामान सील किया है, अभी अन्य कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें