फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सरकारी अस्पतालों से मरीज नर्सिंग होम ले जाने वालों पर होगी एफआईआर, सरकारी डॉक्टर पर भी शिकंजा

Tue, 25 Feb 2025 01:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी सरकारी डॉक्टरों से शपथ पत्र लें, कि उनके द्वारा निजी स्तर पर कोई भी प्रैक्टिस नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एबुलेंस संचालन की आड़ में सरकारी अस्पतालों से अनाधिकृत रूप से मरीजों को निजी चिकित्सालयों में ले जाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराने का फैसला लिया है। इसके साथ ही डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी सरकारी डॉक्टरों से शपथ पत्र लें, कि उनके द्वारा निजी स्तर पर कोई भी प्रैक्टिस नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


यह फैसला डीएम संजीव रंजन ने 24 फरवरी को जिला सतर्कता समिति की बैठक में लिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से रखे गए चिकित्सक भी इस दायरे में रहेंगे। ऐसे चिकित्सकों की गोपनीय तरीके से जांच कराई जाएगी।

डीएम ने कहा कि यदि सरकारी अस्पतालों में कोई जांच या सुविधा उपलब्ध नहीं है तो मरीज को उस जांच को स्वयं कराने के लिए न कहें, बल्कि दूसरे सरकारी अस्पताल में रेफरल स्लिप जारी कर उसे नि:शुल्क सेवाओं का लाभ दिलवाएं। बैठक में सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें