लुईसा सोल्स स्कूल में मसीह समाज को मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के नियमों के पालन करने की शपथ ?
- फोटो : CITY OFFICE
मसीह समाज के लोगों ने बुधवार को लुईसा सोल्स पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले कोरोना संक्रमण से बचने की शपथ ली। यहां वक्ताओं ने शपथ दिलाते हुए कहा कि जान है तो जहां है। इसीलिए सबसे पहले संक्रमण से हमें बचना होगा। इसके बाद परिवार को बचाना होगा।
इस दौरान फादर अभिताभ हैरल्ड ने फादर याकूब बेंजिमन, फादर जोनाथन लाल, कांग्रेस नेता श्योराज जीवन, समाजसेवी गुलजार अहमद और राजेेश राज जीवन के साथ समाज को मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के पालन की शपथ दिलाई। फादर ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आएगी। तब तक हमें सचेत रहना होगा। अपने आपको और अपने परिवार की सुरक्षा हम को ही करनी है।