फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबर मोहम्मद साहब की बीवी हजरत आयशा (र.ज.) पर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी फिल्म बना रहे हैं, जिसका ट्रेलर लांच हो गया है। इस ट्रेलर से मुस्लिमों में खासा गुस्सा है। इस मामले में ऑल इंडिया मजलिस
विज्ञापन

-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने वसीम रिजवी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। साथ ही एसएसपी आकाश कुलहरि से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को एआईएमआईएम के प्रदेश युवा महासचिव सैयद नाजिम अली के नेतृत्व में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ तहरीर दी गई। नाजिम ने कहा कि वसीम रिजवी लगातार मुस्लिम की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। यह फिल्म आपत्तिजनक है। अगर इस फिल्म पर रोक नहीं लगायी गई तो प्रदेश व देश का माहौल खराब होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ट्रेलर में अश्लील सीन
फिल्म ‘आयशा द मदर ऑफ द बिलीवर्स : ए ट्रू स्टोरी ऑफ्टर डेथ ऑफ प्राफेट मोहम्मद (सअ)’ के 36 सेकेंड में ट्रेलर में अश्लील सीन है, जबकि हजरत आयशा का प्रतीकात्मक स्वरूप भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें