नेपाल अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप की विजेता टीम।
- फोटो : Samvad
चंडीगढ़ में द्वितीय इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में एक्स ट्रीम ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण समेत सात पदक जीते।एक्स ट्रीम ताइक्वांडो एकेडमी के प्रशिक्षक पीयूष गौड़ ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में यदुराज चौहान ने कांस्य पदक, जूनियर वर्ग में प्रिया कुमारी, निहारिका शर्मा ने स्वर्ण पदक,
सेजल चौहान, नकुल शर्मा ने रजत पदक जीता। सीनियर वर्ग में मोनिका द्विवेदी व आरती कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो संघ के सचिव राजीव चौहान व रेफरी शालिनी चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई दी।