फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक घोटाला : बैंक में गबन के बाद दिल्ली पहुंचा प्रबंधक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के नौरंगाबाद इलाके की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में फर्जीवाड़े के बाद गायब हुए बैंक मैनेजर और बैंक मित्र द्वारा किए गए फर्जीवाड़े में खासे कारनामे सामने आ रहे हैं। इनके द्वारा एक भी रुपया सीधे अपने खाते में जमा नहीं कराया गया। अब तक की जांच में उनके नाम से जुड़ा सीधा कोई खाता सामने नहीं आया। मगर कई निष्क्रिय खाते सामने आए हैं, जिनका रकम के इधर उधर करने में प्रयोग सामेन आया है।
विज्ञापन

आगरा क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अपरबल सिंह की अगुवाई में जांच कर रही एसआईटी टीम मंगलवार को भी जांच में जुटी रही। हालांकि कोई नया खाता सामने नहीं आया। मगर जिस तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं, उससे उजागर हो रहा है कि पूरी साजिश रचकर यही ठगी की गई है। बता दें कि अब तक ४३ खातों से २.२५ करोड़ की ठगी उजागर हुई है। इधर, इस पूरे मामले में जिम्मेदार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। अब तक की जांच में उजागर हुआ है कि बैंक प्रबंधक अमरजीत इस घटना को अंजाम देने के बाद परिवार के साथ यहां से दिल्ली गया है। उसके साथ सौरभ था या नहीं, यह अभी उजागर नहीं हुआ। यह लोग दिल्ली से कहां गए, इस सवाल का जवाब भी तलाशा जा रहा है। सीओ तृतीय इतना ही बताते हैं कि दोनों आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें