महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में लखनऊ मंडल विजेता रहा, जबकि पुरुष वर्ग आगरा और मिर्जापुर मंडल की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
शुक्रवार को महिला वर्ग के फाइनल में लखनऊ मंडल की टीम ने अयोध्या मंडल को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप जीती। लखनऊ की गुनगुन साहू ने अयोध्या की खुशी को 11-5, 11-5, 11-7 से हराया। लखनऊ की सलोनी बंसल ने अयोध्या की तनु को 11-7, 11-8, 11-7 को शिकस्त दी। लखनऊ की एलिना मिश्रा ने अयोध्या की प्रिंसी को 11-5, 11-8, 11-8 से हराया।
पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में आगरा मंडल ने प्रयागराज मंडल को 3-1 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। आगरा के गौरव रावत ने प्रयागराज के अविपाल को 3-11, 3-11, 12-10, 9-11 को हराया। आगरा के सुब्रत राज वर्मा ने प्रयागराज के वीरेंद्र को 12-10, 11-7, 11-1, आगरा के साहिल कुमार ने प्रयागराज को आर्यन यादव को 11-8, 8-11, 11-8, 11-5 हराया। आगरा के गौरव रावत ने प्रयागराज के वीरेंद्र को 11-6, 9-11, 11-2, 14-12 को शिकस्त दी।
दूसरे सेमीफाइनल में मिर्जापुर ने अलीगढ़ को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मिर्जापुर के शिवम विश्वकर्मा ने अलीगढ़ के हर्षवर्धन को 12-10, 9-11, 15-13, 11-6 से हराया। मिर्जापुर के अब्दुल्ला ने पुलकित पांडेय को 11-4, 14-12, 11-8 से शिकस्त दी। अलीगढ़ के अभिषेक ने वरुण को 11-1, 9-11, 11-4, 11-8 को हराया। मिर्जापुर के शिवम विश्वकर्मा ने पुलकित पांडेय को 12-10, 11-8, 11-8 से शिकस्त दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि टीआर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. इंदु सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, अर्जुन सिंह फकीरा, शमशाद निसार, तस्लीम मुख्तार, वलीउज्जमा खान, मीनाक्षी गौड़, कल्पना चौधरी, शीश काजमी, सोम प्रकाश, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, डॉ. मंजूर आलम आदि मौजूद रहे।
इन मंडल की टीमें ले रहीं हिस्सा :
अयोध्या, लखनऊ, बरेली, आगरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, देवीपाटन (गोंडा), कानपुर, मिर्जापुर, गोरखपुर।
ओलंपिक खेलने का सपना : सुब्रत
आगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉस्टल में रह रहे सुब्रत अब तक छह बार जूनियर व यूथ नेशनल खेल चुके हैं। सुब्रत ने कहा कि उन्होंने छह साल से पहले टेबल टेनिस खेलना शुरू किया है। सुब्रत ने कहा कि उनका सपना देश के लिए ओलंपिक में खेलना और मेडल जीतना है।