फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिन भर आवास पर रहे सांसद, समर्थकों से घिरे रहे, बंटी मिठाई

Thu, 06 Jun 2024 12:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के सवाल पर सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अभी उन्हें सूचना नहीं आई है। जैसे ही सूचना आएगी वे दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
समर्थकों से घिरे अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के तीसरी बार निर्वाचित सांसद सतीश गौतम 5 जून को दिन भर अपने विद्या नगर आवास पर रहे। इस दौरान समर्थकों की आवाजाही का क्रम लगा रहा। दिन भर बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। मिठाई भी बंटी।

विज्ञापन


संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के सवाल पर सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अभी उन्हें सूचना नहीं आई है। जैसे ही सूचना आएगी वे दिल्ली रवाना होंगे। मगर, 5 जून को दिन भर समर्थकों, कार्यकर्ताओं की आवाजाही लगी रही और बधाइयों का क्रम जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार के नेतृत्व में कार्य होंगे खटाखट-खटाखट: अंशुल राठौर 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती के विभाग संयोजक अंशुल राठौर ने पीएम मोदी की प्रचंड जीत पर आर के पुरम, ईशा नगर, शान्तिपुरम, सासनी गेट के घरों में जाकर मिष्ठान वितरण किया। अंशुल राठौर ने बताया कि भाजपा के पक्ष में लोकसभा सीट अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, फर्रुखाबाद, एटा व कासगंज के घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया गया था। उन्होंने जीत के लिये सभी क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान शालिनी सिंह, मनी प्रताप सिंह, जन्मेश सिंह सह नगर विद्यार्थी प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रमेश चन्द्र, नरेन्द्र पाल, सनिल, अखण्ड प्रताप, अजयवीर, अभिजीत सिंह, विशाल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें