फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक की टक्कर से मिठाई विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल-खैर राजमार्ग पर बाइक सवार ने एक मिठाई विक्रेता को टक्कर मार दी। हादसे में मिठाई विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। लोधा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




कस्बा लोधा निवासी अमित अग्रवाल (40) पुत्र ग्रीश अग्रवाल के परिजनों ने बताया कि शाम को वह दुकान के सामने खड़े होकर किसी को देख रहे थे। तभी पीछे एक बुलट बाइक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई गौरव अग्रवाल ने अज्ञात बुलट सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें