प्रवेश परीक्षा के बाद एसवी कॉलेज की कट ऑफ सोमवार को जारी कर दी गई। 13 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 19 अगस्त प्रवेश की आखिरी तारीख है।
हड़ताल के चलते एसवी कॉलेज में प्रवेश की कट ऑफ प्रक्रिया अटक गई थी। एक अगस्त को प्रवेश परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद भी रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही थी। सोमवार की दोपहर अस्थाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद रिजल्ट जारी करने की कोशिशें शुरू हुईं। देर शाम तक रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
प्रवेश परीक्षा प्रभारी डॉ. गोपाल बाबू ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 13 अगस्त से 18 अगस्त तक चलेगी। जबकि प्रवेश फीस जमा करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त होगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से टीसी, मार्कशीट, तीन फोटोग्राफ और साथ में सभी तरह के मूल प्रमाण पत्र साथ में लाने की बात कही है।