फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: क्वान की डो में ओवरऑल चैंपियन बना एसवी कॉलेज

विज्ञापन
SV College became overall champion in Quan Ki Do - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ से संबद्ध एसवी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्वान की डो (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में एसवी कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना है। पुरुष वर्ग के 53 किग्रा भार में डीएस कॉलेज अलीगढ़ के हिमांशु शर्मा ने स्वर्ण पदक, रोहित कुमार एसवी कॉलेज ने रजत पदक, इसी कॉलेज के राजा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

57 किग्रा भार में शिवम राजौरिया आईआईएमटी अलीगढ़ ने स्वर्ण पदक, विशाल सिंह एसवी कॉलेज ने रजत पदक, इसी कॉलेज के अजय कुमार ने कांस्य पदक जीता। 61 किग्रा भार वर्ग में प्रशांत एसवी कॉलेज ने स्वर्ण पदक जीता। एसवी कॉलेज के ही आर्यन चौधरी ने 65 किग्रा भार में स्वर्ण पदक, सोमेश ने रजत पदक जीता।
69 किग्रा भार वर्ग में दीपक सारस्वत चौधरी साहब सिंह कॉलेज खैर ने स्वर्ण पदक, रोहित कुमार मां भगवती कॉलेज खैर ने रजत पदक जीता। 73 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक कुमार एसवी कॉलेज ने स्वर्ण पदक, 78 किग्रा भार वर्ग में मनीष कुमार मां भगवती महाविद्यालय खैर ने स्वर्ण, प्रशांत एसवी कॉलेज ने रजत पदक पदक जीता। 83 किग्रा भार वर्ग में कृष्णकांता वार्ष्णेय एसवी कॉलेज ने स्वर्ण पदक, 88 किग्रा भार वर्ग में एसवी कॉलेज के अक्षय कुमार शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

महिला वर्ग के 45 किग्रा भार में मोनिका द्विवेदी डीएस कॉलज ने स्वर्ण पदक, चित्रा ने रजत पदक व ज्योति एसवी कॉलेज ने कांस्य पदक जीता। 48 भार वर्ग में भावना गौतम गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी अलीगढ़ ने स्वर्ण पदक, ज्योति सागर ने रजत पदक व स्नेहा एसवी कॉलेज ने कांस्य पदक जीता। 51 में ममता डीएस कॉलेज ने स्वर्ण पदक, सुरभि ने रजत पदक व चंचल एसवी कॉलेज ने कांस्य पदक जीता।
55 में खुशी शर्मा डीएस कॉलेज, पायल एसवी कॉलेज ने रजत पदक जीता। 59 में राधिका शर्मा एसवी कॉलेज ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार गुप्ता ने किया। पर्यवेक्षक प्रो. मंजूलता व चयनकर्ता डॉ. फुजैल अहमद, प्रवीण कुमार सिंह जादौन, डॉ. भावना, दुर्गेश कुमार, राकेश कुमार, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. हरेंद्र गौड़, रणवीर सिंह आदि रहे। निर्णायक धीरेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, सारिका सिंह, अनेक शर्मा रहे। संचालन विवि क्रीड़ा सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें