फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बन्ना देवी क्षेत्र में किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला निलंबित दरोगा का शव

विज्ञापन
सुंदरम तिवारी का फाइल फोटो
विज्ञापन
दो-तीन दिन पहले शराब के नशे में वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने की थी निलंबन की कार्रवाई
विज्ञापन

- पिता बोले- निलंबन के बाद से तनाव में थे बेटे सुंदरम तिवारी, छतरपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे
- एसएसपी और एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर ली स्थिति की जानकारी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़।
बन्ना देवी थाना क्षेत्र के पूर्णागिरी मंदिर के पास स्थित एक मकान में बुधवार को पुलिस लाइन में संबद्ध निलंबित दरोगा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। दो-तीन दिन पहले शराब के नशे में वीडियो वायरल होने के बाद उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई थी। पिता का कहना है कि इसी कार्रवाई के कारण वह पिछले कुछ दिनों से गहरे डिप्रेशन में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
मृतक की पहचान सुंदरम तिवारी (मूल निवासी- बदोरा गांव, थाना/जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे और अलीगढ़ में अपने पिता श्रीचंद तिवारी के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

निलंबन के बाद से थे मानसिक तनाव में
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दरोगा सुंदरम तिवारी का शराब के नशे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस अनुशासनहीनता के मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें दो-तीन दिन पहले ही निलंबित कर दिया था। मृतक के पिता श्री चंद तिवारी ने बताया कि निलंबन की इस कार्रवाई के बाद से उनके बेटे मानसिक रूप से काफी आहत और डिप्रेशन में चल रहे थे।
सुबह नाश्ता लेने बाहर गए थे पिता
घटनाक्रम के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे उनके पिता श्रीचंद तिवारी कमरे से नीचे नाश्ते का सामान लेने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद जब उन्होंने सुंदरम तिवारी के मोबाइल पर फोन किया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। अनहोनी की आशंका पर जब पिता तुरंत कमरे पर लौटे और अंदर का नजारा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटा फंदे पर लटका हुआ था।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नीरज जादोन और एसपी सिटी आदित्य बंसल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस अधिकारियों ने शोकाकुल पिता और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं और तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पिता का कहना है कि 27 वर्षीय सुंदरम तिवारी अविवाहित थे। उनका दूसरा बेटा पुनीत तिवारी वन विभाग में तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें