महानगर में चार मदरसा मान्यता प्राप्त हैं। इनमें कुछ मदरसे आजादी से पहले और कुछ बाद के हैं। इसके अलावा जिले भर में कुछ मदरसे मान्यता प्राप्त तो तमाम गैर मान्यता प्राप्त हैं। गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे जारी हो गया है। पांच अक्तूबर तक जिला स्तरीय टीम को गैर जिले भर के मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे रिपोर्ट तैयार करनी है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे जारी है। शहर के ऊपरकोट में मदरसा लुत्फिया, मदरसा निस्वां, मदरसा इस्लामिया अरबिया (जामा मस्जिद) मौलाना आजाद नगर व मदरसा अरबिया बलाई है, जिनके शिक्षकों को शासन से तनख्वाह मिलती है। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग की टीम गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कर रही है।
अब तक मदरसों से सर्वे की स्थिति
विकास खंड मान्यता प्राप्त गैर मान्यता
धनीपुर 4 3
लोधा 3 1
अकराबाद 4 1
जवां 6 3
चंडौस 6 1
खैर 3 2
टप्पल 5 2
इगलास 5 3
गोंडा 5 3
अतरौली 5 2
गंगीरी 6 2
बिजौली 3 2
अलीगढ़ 3 2