फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर निगरानी बेहद जरूरी : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा जोन के नए एडीजी राजीव कृष्ण ने शनिवार को जोन के पुलिस अफसरों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा हालात को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी पर जोर दिया। साथ में अन्य मुद्दों पर भी जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को एडीजी ने जोन के सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने सभी जिलों के हाल जानते हुए सबसे पहले माफिया पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले वार माफिया सूची बनाकर उनकी निगरानी की जाए। फिर कार्रवाई तय की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म की निगरानी जरूरी है।
यह तय किया जाए कि पब्लिक तक सही तथ्य जा रहे हैं या नहीं। कहीं लोग भ्रमित तो नहीं हो रहे। इसके अलावा महिला अपराध पर बेहतर व्यवहार रखने और पुलिस का लोगों के प्रति अच्छा व्यवहार रखने पर जोर रहा। इसके अलावा गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया। अलीगढ़ से वीसी में आइजी पीयूष मोर्डिया, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी देहात शुभम पटेल, एसपी क्राइम डॉ. अरविंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें