फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, दिया प्रकृति के संरक्षण का संदेश

Sat, 06 Jun 2026 09:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जेल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए कि सभी बंदियों से संपर्क कर निःशुल्क अधिवक्ता के लिए प्रार्थना पत्र भरवाएं और उन्हें जल्द से जल्द जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय भेजें, ताकि उनके मामलों पर समय से अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग जेल का निरीक्षण करते हुए - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग द्वारा जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक पंकज कुमार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सचिव साक्षी गर्ग ने जिला कारागार परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने जेल प्रशासन और बंदियों को पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण के उपरान्त सचिव ने कारागार के भीतर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती अस्वस्थ बंदियों से उनके इलाज और मिल रही दवाओं के बारे में पूछताछ की।  बंदियों से खाने के संबंध में जानकारी ली गई।  महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ किसी भी प्रकार की समस्या से इनकार किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों के कानूनी अधिकारों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुरुष व महिला बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति जानी और पूछा कि क्या उनके पास पैरवी के लिए अधिवक्ता हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि जिन बंदियों के पास आर्थिक तंगी या किसी अन्य कारण से अधिवक्ता नहीं हैं, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क  अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कारागार प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि वे सभी बंदियों से संपर्क कर निःशुल्क अधिवक्ता के लिए प्रार्थना पत्र भरवाएं और उन्हें जल्द से जल्द जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय भेजें, ताकि उनके मामलों पर समय से अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर जेलर विकास कटियार, डिप्टी जेलर राजकुमार, अंकित बंसल,शुभ्रा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल पूजा सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें