फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शहर में नहीं घुस पाएंगी प्रत्याशियों के समर्थकों की गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली, इगलास, छर्रा, अतरौली और बरौली विधानसभा के नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ आने वाले समर्थकों की गाड़ियां शहर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। उन्हें जिले की सीमा के बाहर ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को प्रशासन एवं पुलिस अफसरों ने पूरी रणनीति तैयार कर ली हैं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ आती है। इस भीड़ को रोकने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अतरौली से आने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों और उनकी गाड़ियों को क्वार्सी, इगलास की ओर से आने वाले समर्थकों को सासनी गेट, खैर से आने वाले समर्थकों को बन्ना देवी इलाके, छर्रा की ओर से आने वाले समर्थकों को गांधी पार्क और बरौली की ओर से आने वाले समर्थकों को सिविल लाइन इलाके में रोक दिया जाएगा। ब्यूरो
प्रत्याशियों के साथ दो व्यक्ति ही जाएंगे अंदर
विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के अलावा मात्र दो ही व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। बताते चलें कि दलीय प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक की जरूरत होगी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावक लाने होंगे। निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ एक बार में मात्र एक ही प्रस्तावक कक्ष में प्रवेश कर सकेगा। शेष नौ प्रस्तावकों को कोरोना कंट्रोल रूम के सामने बने कमरा संख्या छह जो अब तक वूमैन प्रोटेक्शन सेल के रूप में प्रयुक्त होता था, में बैठाया जाएगा। अपनी बारी आने पर वे एक-एक करके नामांकन कक्ष में प्रवेश करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें