फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : सुपर किंग्स टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते विधायक संजीव राजा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
वार्ष्णेय युवा संगठन द्वारा आयोजित वीवाईएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को डीएस कॉलेज के खेल मैदान पर सुपर किंग्स टीम ने रॉयल फाइटर्स को हराकर जीता। 93 रन बनाने वाले और दो विकेट लेने वाले योगेश लल्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स टीम ने योगेश लल्ला के 93 रन की बदौलत 4 विकेट खोकर 183 रन बनाए। जवाब में उतरी रॉयल फाइटर्स की टीम 135 रन ही बना सकी। सुपर किंग्स की तरफ से योगेश लल्ला ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। तन्मय ने दो विकेट लिए। शहर विधायक संजीव राजा ने विजेता टीम को वीवाईएस कप देकर सम्मानित किया। गोल्डन बैट योगेश लल्ला व गोल्डन बॉल सुमित वार्ष्णेय को दी गई। योगेश लल्ला मैन ऑफ द सीरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें