फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली के उमराबगंज में बनेगा सुपर कांप्लेक्स मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली के मोहल्ला उमराबगंज में सुपर कांप्लेक्स मार्केट नगर पालिका की ओर से बनाया जाएगा। इसमें फूड जोन से लेकर नामचीन कंपनियों के रिटेल शोरूम होंगे। इसके साथ ही इसमें कॉरपोरेट कंपनियों के कार्यालय भी होंगे। इससे न सिर्फ अतरौली के लोगों को शहर जैसा अनुभव होगा, बल्कि नगर पालिका की आमदनी व सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

सुपर कांप्लेक्स के लिए नगर पालिका की ओर से चिह्नित की गई सब्जी मंडी के पास की जमीन पर शहरों में बनने वाले मल्टी शॉपिंग कांप्लेक्स की तर्ज पर बिल्डिंग तैयार की जाएगी। इसमें फूड, स्ट्रीट जोन, शॉपिंग कांप्लेक्स, कॉरपोरेट कंपनियों को ऑफिस खोलने की जगह दी जाएगी। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के कुछ झूले इत्यादि भी होंगे। इससे यहां आने के लिए लोग आकर्षित हों और खरीदारी के लिए उनको शहर की ओर न भागना पड़े। फिलहाल इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने बताया कि सुपर कांप्लेक्स बनाने की योजना महत्वपूर्ण है। इस पर काम चल रहा है। बड़े शहरों की तर्ज पर इसे विकसित करने का प्लान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें