अंतिम चरण में चल रही अलीगढ़ नुमाइश देखने आए लोगों में 28 फरवरी की रात को अचानक अफरातफरी फैल गई। बारिश के साथ पड़े ओलों से नुमाइश मैदान में पानी भर गया। यहां तक कि सीसी सड़क वाले स्थान मित्तल गेट और गांधी चौक पर पानी भर गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति तहबजारी क्षेत्र की रही। यहां पर लोगों को कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ा।
ओलावृष्टि.. गेहूं और सरसों को हुआ नुकसान
28 फरवरी की रात अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि सरसों की फसल को ओले से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पकी हुई गेहूं की फसल में भी नुकसान बताया जा रहा है। कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बारिश व ओले से गेहूं की बालियों और सरसों के दानों को नुकसान हुआ है। गनीमत है कि ओले ज्यादातर देर तक नहीं पड़े। फसलों में नुकसान का आकलन शनिवार को कराया जाएगा।
हल्की बारिश गेहूं और जौ की बढ़वार में करेगी मदद
इन दिनों हल्की बारिश गेहूं और जौ की बढ़वार में मदद करेगी। मौसम का मिजाज बदलते देखते हुए कृषि विभाग में किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने अगले कुछ दिनों बारिश अंदेशा जाहिर किया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल ने बताया कि होने वाली बारिश का रबी की फसलों पर प्रभाव कई कारकों पर निर्भर करता है। इस कारण किसानों को पहले से सचेत रहना होगा। जैसे बारिश की मात्रा, अवधि, हवा की गति, और फसलों की वर्तमान स्थिति। सामान्यत: इसका प्रभाव इस प्रकार हो सकता है।