फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

One Nation One Election: भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बंसल ने दी नसीहत, टिकट की दौड़ छोड़ समाज सेवा में लगें

Sun, 05 Oct 2025 10:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वन नेशन-वन इलेक्शन मुद्दे पर देशभर में जनजागरण अभियान चल रहा है। इस अभियान की रूपरेखा भाजपा ने तैयार की है, लेकिन कार्यक्रमों का आयोजन सामाजिक संगठन कर रहे हैं। अलीगढ़ के धर्म समाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में 4 अक्तूबर को यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की भीड़ देख भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल नसीहत देने से नहीं चूके। अपने तल्ख तेवरों के अनुसार उन्होंने नेताओं को मंच से राजनीति का पाठ पढ़ाया। साफ कह दिया कि एक राष्ट्र-एक चुनाव से युवाओं को राजनीति में आगे आने का मौका मिलेगा। इसलिए सिर्फ चुनाव के लिए टिकट की चिंता में रहने वाले नेता अपना बायोडाटा मजबूत करने के बजाय समाज की चिंता में लग जाएं। तभी संगठन व समाज का भला हो सकेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ नेता लोकसभा चुनाव के लिए अपना बायोडाटा तैयार कराते हैं। इस चुनाव में मौका नहीं मिला तो विधानसभा चुनाव के लिए अपना बायोडाटा अपडेट कर लेते हैं। फिर किसी अगले चुनाव की तैयारी कर लेते हैं। ऐसे नेताओं का ध्यान केवल चुनाव पर रहता है। वे संगठन या समाज की सेवा से दूर ही पाए जाते हैं। इसलिए ऐसे नेताओं को अपना बायोडाटा अपडेट करना छोड़कर समाज की सेवा पर ध्यान देना चाहिए। बड़े नेताओं व टिकट की कतार में रहने वाले नेताओं को सुनील बंसल की यह नसीहत सुनकर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए भाजपा के युवा कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हो उठे। जमकर तालियां बजाईं, जिससे ऑडिटोरियम गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


बता दें कि वन नेशन-वन इलेक्शन मुद्दे पर देशभर में जनजागरण अभियान चल रहा है। इस अभियान की रूपरेखा भाजपा ने तैयार की है, लेकिन कार्यक्रमों का आयोजन सामाजिक संगठन कर रहे हैं। अलीगढ़ के धर्म समाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में 4 अक्तूबर को यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ने किया। साथ में अन्य संगठन के पदाधिकारी भी थे। कुछ जनप्रतिनिधियों को ही इस कार्यक्रम में बुलाया गया था, लेकिन राष्ट्रीय महामंत्री के आने के कारण बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता कार्यक्रम में पहुंच गए। इस भीड़ को देखकर सुनील बंसल ने नेताओं को समाज सेवा पर ध्यान देने की सीख दी।

कुर्सी तलाशते रहे विधायक-सांसद, खुद उठाए सोफे

वन नेशन-वन इलेक्शन कार्यक्रम में भीड़ उमडऩे के बाद विधायक और सांसद बैठने के लिए कुर्सी तलाशते नजर आए। किसी तरह कुर्सी का इंतजाम करके बैठाया गया। सुनील बंसल के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद लोगों की संख्या बढ़ गई। एक सोफा पीछे से उठाकर आगे लाया गया। इसी तरह मंच की ओर से भी कुछ कुर्सियां मंच के सामने लाई गईं। कई नेता तो खड़े रहने को मजबूर हुए, जबकि कुछ एक कुर्सी पर दो दो विराजमान होने को मजबूर हुए।
ये हुए शामिल
मंच पर सुनील बंसल के अलावा एएमयू कुलपति प्रो.नईमा खातून, रोटरी गर्वनर मुकेश सिंघल, अध्यक्ष संदीप विजय, कानपुर से आईं इन्हरव्हील की वीसी मनीषा वाजपेयी रहीं। सभी ने संदीप बंसल का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। संचालन भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत व अनूप गुप्ता ने किया।
आयोजन में सांसद सतीश गौतम, मेयर प्रशांत सिंघल, विधायक अनिल पाराशर, मुक्ता राजा, ऋषिपाल सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह, तारिक मंसूर, महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा, युवा अध्यक्ष अमन गुप्ता, निशित शर्मा, विजय विक्रम सिंह, शशांक पंडित, बल्देव सिंह सीटू, रामअवतार शर्मा, अजय तोमर, हर्षद ङ्क्षहदू, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, शिवनारायण शर्मा, संजय शर्मा, राकेश सहाय, पीयूष सिंघल, मुकेश लोधी, गौरव शर्मा, चंद्रमणी कोशिक, संजय शर्मा राजा आदि तमाम लोग शामिल रहे।

इनके घरों पर पहुंचे सुनील बंसल
दिल्ली से अलीगढ़ आते समय सुनील बंसल सबसे पहले देव मोटर्स स्वामी के डिंकल अग्रवाल के यहां गए। इसके बाद वे सीधे आयोजन स्थल पहुंचे। कार्यक्रम खत्म होने पर वे बिल्डर सुमित सर्राफ के आवास पर पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। वह भाजपा नेता सुभाष लिटिल और एमएलसी तारिक मंसूर के आवास पर गए। तीनों जगहों पर कुछ देर रुकने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

वन नेशन-वन इलेक्शन देश की जरूरत : नईमा खातून

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने कहा कि लोकतंत्र की प्रक्रिया जटिल है, इसमें कई चुनाैतियां सामने आती हैं। इसलिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में निरंतर सुधार की जरूरत है। भारत जैसे विशाल देश में वन नेशन-वन इलेक्शन की आवश्यकता प्रतीत होती है। इससे संसाधनों की बचत होगी और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।
एएमयू कुलपति धर्मसमाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को आयोजित वन नेशन-वन इलेक्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि देश में लगातार चुनाव होने से हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इससे विकास योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पातीं। इसके अलावा भारत जैसे विशाल देश में लोकतंत्र की सफलता के लिए सामाजिक और आर्थिक असमानता को समाप्त करना जरूरी है। डिजिटल मतदाता सूची होने से भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें