फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियां आते ही दूध की किल्लत शुरू

Fri, 08 Apr 2016 01:59 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का मौसम आते ही दूध की किल्लत शुरू हो गई है। हालांकि अब तक बाजार में   दूध के दाम यथावत् बने हुए   हैं, लेकिन सरकारी पराग डेयरी पर दूध की आवक में कमी  होनी शुरू हो गई है। आगामी एक पखवाड़े में दूध की किल्लत का  दौर और तेज होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जनपद में करीब पांच से सात हजार लीटर रोजाना दूध की खपत है। गर्मियों में दही, लस्सी, मठ्ठा एवं दूध से निर्मित अन्य आइटमों की खपत बढ़ने से डिमांड बढ़कर करीब आठ से दस हजार लीटर प्रतिदिन हो जाती है। ऐसे में दूध की किल्लत की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मार्च के बाद एकाएक बढ़ी गर्मी से दूध की किल्लत अभी से शुरू हो गई है। हालांकि बाजारों में इसका ज्यादा असर नजर नहीं आ रहा है, लेकिन सरकारी पराग डेयरी में दूध की आवक में कमी आई है।
डेयरी के विपणन प्रभारी जेपी गोस्वामी ने स्वीकार किया कि एक माह पूर्व तक जहां डेयरी में करीब सात हजार लीटर पर डे की दूध की   आवक थी, वह अब घटकर छह से साढ़े छह हजार लीटर रह गई है। आगामी पंद्रह दिनों में आवक में और भी कमी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें