कैंप में संगीत, नृत्य, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, विज्ञान प्रयोग, मूवी प्रोडक्शन, कुकिंग विदाउट फायर , पूल पार्टी और खेलकूद आदि गतिविधियों को रखा गया है। जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ग्रीष्मावकाश में समर कैंप लगना शुरू हो गए हैं, जो इस माह अंत तक चलेंगे। इसी श्रंखला में अलीगढ़ के विश्व भारती पब्लिक स्कूल में समय कैंप शुरू हो गया। समर कैंप 29 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विश्व भारती पब्लिक स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कैंप में संगीत, नृत्य, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, विज्ञान प्रयोग, मूवी प्रोडक्शन, कुकिंग विदाउट फायर , पूल पार्टी और खेलकूद आदि गतिविधियों को रखा गया है। जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य छात्रों की छुट्टियों का रचनात्मक और उपयोगी ढंग से उपयोग करना है। इस तरह के कैंप बच्चों में आत्मविश्वास और नई क्षमताओं का विकास करते हैं। अभिभावकों ने कैंप की सराहना की।