फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान कोचिंग संचालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के आरएएफ रोड पर शुक्रवार को कोचिंग संचालक ने खुद की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह कदम उसने बीमारी से तंग आकर उठाया है। हालांकि परिजन आनन-फानन कोचिंग संचालक को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, मगर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसलपुर निवासी प्रशांत सिंह (28) पुत्र फौरन सिंह अपना कोचिंग सेंटर चलाते थे। उनकी पत्नी बदायूं पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं और पिता सेना से सेवानिवृत्त हैं। पूरा परिवार आरएएफ रोड पर अपना मकान बनाकर रहता है। परिवार द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार प्रशांत काफी समय से अल्सर से पीड़ित थे और आगरा में इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण वे तनाव में रहते थे। शुक्रवार को भी उन्हें डॉक्टर को दिखाने आगरा ले जाया गया था। दोपहर बाद आगरा से लौटने पर परिवार के अन्य सदस्य काम में लग गए, जबकि प्रशांत घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आराम करने चले गए। इसी दौरान कमरे में रखी खुद की लाइसेंसी बंदूक से गर्दन में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो प्रशांत को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। तत्काल परिजन उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर सीओ तृतीय अनिल समानिया, इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल आदि पहुंच गए। सीओ के अनुसार परिवार ने बीमारी के कारण सुसाइड वजह बताई है। बाकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें