फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की फंदे से लटककर मौत, हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भुजपुरा में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है कोतवाली के मोहल्ला ठाकुर वाली गली भुजपुरा के रहने वाले यासीन पुत्र अनवर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी बेटी अफसाना की शादी 8 साल पहले भुजपुरा के रहने वाले रेहान पुत्र गुलशेर के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। बाद में रिश्तेदारों व अन्य लोगों के हस्तक्षेप पर बीच-बीच में मामला शांत किया जाने लगा।
विज्ञापन

16 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। बताया गया के उनकी बेटी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। वह जब थाने गए तो थाने पर पुलिस ने उनसे एक कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। वह पढ़े-लिखे नहीं है। बाद में पता लगा कि उस कागज पर उनकी बेटी के आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है जो सही नहीं है । उनकी बेटी अफसाना की हत्या कर दी गई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें