अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड बॉयज (एल्युमिनाई) एसोसिएशन के लिए चुनाव की मतगणना हुई। आजम मीर खान महासचिव व मोहम्मद नूरुल अमीन और अतहर इब्राहीम खान संयुक्त सचिव बने।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड बॉयज (एल्युमिनाई) एसोसिएशन के दूसरी बार महासचिव आजम मीर खान चुने गए हैं। संयुक्त सचिव (अलीगढ़ निवासी) मोहम्मद नूरुल अमीन और (अलीगढ़ के बाहर) अतहर इब्राहीम खान निर्विरोध चुने गए हैं। इसी पद पर उत्तर प्रदेश के बाहर के प्रत्याशी चुने जाते हैं, लेकिन एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं आया। इस वजह से यह पद रिक्त रहा।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि एसोसिएशन के सदस्य (अलीगढ़ निवासी) बदरुज्जमा खान, नफीस अहमद, पवन गुप्ता, मुजफ्फर अली, वसीम अली, तारिक अहमद खान, राशिद मुस्तफा, मोहम्मद यासीन, सैयद माजिन हुसैन जैदी, इरफान रहम अली, तौफीक अहमद, रेहान अहमद, डॉ. मसूद अहमद, काशिफ तारिक, रईस अहमद चुने गए। एसोसिएशन के सदस्य (अलीगढ़ के बाहर) अयूब अली खान, शाहबाज आलम, तसव्वर जमाल, नियाज अहमद, सलाह उद्दीन, सैयद मोहम्मद हैदर नकवी, मोहम्मद अबू बशर, लियाकत खान, रियाजुल हसन सिद्दीकी चुने गए।