फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बालकों के परीक्षा केंद्र पर बालिकाएं और बालिकाओं के केंद्र पर बालक देंगे परीक्षा

विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की है। यहां दिल्ली से टूंडला जाने वाली टीएडी पैस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के बालकों के परीक्षा केंद्र पर बालिकाएं और बालिकाओं के केंद्र पर बालक परीक्षा देंगे। जब कुछ छात्र-छात्राओं ने अपना प्रवेश पत्र देखा तो वह लिंग परिवर्तन देखकर अचंभित हो गए। अब इन विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए प्रधानाचार्यों की गलती बताई।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं शुरू होने में महज कुछ दिन ही बचे हैं, लेकिन कुछ छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा केंद्र को लेकर परेशान हो गई हैं। प्रवेश पत्र पर लिंग परिवर्तन होने से उनके परीक्षा केंद्रों में भी परिवर्तन हो गया है। श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज राजमार्गपुर की हाईस्कूल छात्रा शिवानी और कंचन के प्रवेश पत्र पर लिंग श्रेणी में बालक वर्ग लिखा है, जबकि एमके इंटर कॉलेज छेरत के हाईस्कूल छात्र सोहन और माही के प्रवेश पत्र पर लिंग श्रेणी में बालिका वर्ग लिखा है। लिंग बदलने से बालिकाओं के परीक्षा केंद्र पर बालक और बाालिकाओं के परीक्षा केंद्र पर बालक परीक्षा देंगे।
जब तक बोर्ड से लिंग परिवर्तन के मामले में कोई आदेश नहीं आ जाता, तब तक उन्हें जो परीक्षा केंद्र आवंटित हैं, उन्हीं पर परीक्षा देनी होगी। बोर्ड ने कमियों को दूर करने के लिए कई मौके प्रधानाचार्यों को दिए, लेकिन उन्होंने कमियां दूर नहीं की। अब शिक्षा विभाग को कमियों दूर कराने के लिए प्रधानाचार्य पत्राचार कर रहे हैं। -सर्वदा नंद, डीआईओएस, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें