फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल कराने में संलिप्त मिले शिक्षक तो चलेगा बुलडोजर : डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा केंद्र पर नकल कराने में कोई संलिप्त मिला तो उसके घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। कोई बख्शा नहीं जाएगा। रासुका की कार्रवाई भी होगी। मंगलवार को डीआईओएस सर्वदा नंद ने कई परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान यह बातें कहीं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने महंत पूर्णगिरि इंटर काॅलेज मझौला, रानी अवंतिबाई श्यामलाल इंटर कॉलेज गंगीरी, स्वामी कर्मवती इंटर कॉलेज नगला सेमरू, जनता आदर्श शिक्षा समिति इंटर कॉलेज इनायत नगर, मुन्नो देवी बहोरी सिंह इंटर कॉलेज हबीबगंज, संत कबीर इंटर कॉलेज भीखनपुर, आदर्श इंटर कॉलेज आदर्शनगर दादों, वित्त विहीन श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सांकरा का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र से जुड़े लोगों को ताकीद कर दिया है कि परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी हुई, तो रासुका लगेगी। बुलडोजर भी चलेगा, क्योंकि इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। साथ ही जेल जाना भी सुनिश्चित कराएंगे। डीआईओएस को परीक्षा केंद्रों पर खामियां मिलीं। मसलन, खिड़कियां टूटी हैं। फर्नीचर खराब हैं। उन्हें दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि जो कमियां हैं, उसे परीक्षा से पहले दूर कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें