फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वातानुकूलित कक्ष में इंटरनेट पर पढ़ाई करेंगे छात्र

Wed, 14 Sep 2016 02:23 AM IST
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन
वातानुकूलित कक्ष में इंटरनेट पर पढ़ाई करेंगे छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

छात्राओं के साथ अभद्रता के मामले को लेकर प्रदेश एवं देश में सुर्खियों में आए डीएस कॉलेज से अच्छी खबर आ रही है। प्रदेश के एडेड कॉलेजों में सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरी बनाने का प्रयास डीएस कॉलेज में युद्धस्तर पर चल रहा है। अक्टूबर में इसका उद्घाटन राज्यपाल राम नाइक करने वाले है।
अलीगढ़ का डीएस कॉलेज डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के नामी कॉलेजों में शुमार है। इस कॉलेज ने देश एवं प्रदेश को शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, खेल और अन्य क्षेत्रों में एक से बढ़कर एक हस्तियों को दिया है। अब इसके लाइब्रेरी को प्रदेश के एडेड कॉलेजों में सर्वश्रेष्ठ बनाने की तैयारी है। काम पुरा होने के बाद दो मंजिलें लाइब्रेरी में छात्र-छात्रा वातानुकूलित कक्ष में बैठकर इंटरनेट पर पुस्तकों का अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन

 पुस्तकों की संख्या बढ़ाने पर भी विशेष जोर है ताकि कॉलेज के निर्धन छात्र उसका लाभ उठाकर अपने सपनों को साकार कर सके। डीएस कॉलेज प्रबंध कमेटी के सचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि आज के अत्याधुनिक लाइब्रेरी में जितनी सुविधाएं संभव है, उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के उद्योगपति रमेश प्रशांत लाइब्रेरी के विकास के लिए 11 लाख रुपये के अतिरिक्त 16 एसी एवं इससे संबंधित अन्य एसेसरीज दिए है। करीब 40 लाख की लागत से लाइब्रेरी को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है।
रेनोवेशन का कार्य सितंबर तक पूरा हो जाएगा। अक्टूबर में राज्यपाल राम नाइक इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें