फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पीजी कॉलेज की मांग को लेकर छात्रों का धरना, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
आलमपुर पर पीजी कॉलेज की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपते छात्र। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र में राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को आलमपुर पैठ मैदान में छात्रों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, किसान, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन

छात्र नेता भूपेंद्र यादव, दिनेश कुमार एवं उमेश कुमार ने कहा कि आलमपुर क्षेत्र लंबे समय से उच्च शिक्षा सुविधाओं की उपेक्षा का शिकार है। स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा उपलब्ध न होने से विद्यार्थियों को अलीगढ़, हाथरस, आगरा, दिल्ली समेत अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा चाहिए अपने द्वार, पीजी कॉलेज हमारा अधिकार और शिक्षा से होगा क्षेत्र का विकास जैसे नारे लगाए। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह को सौंपा गया। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द पीजी कॉलेज की स्थापना की घोषणा नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। नेतृत्व छात्र नेता उमेश कुमार ने किया। इश दौरान अनुज यादव, बिजनेश कुमार, शिक्षक मैनुद्दीन, सोहेल, दीपक, मनोज, विष्णु, प्रियांश आदि मौजूद रहे।

Next
AU ऐप में पढ़ें