फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: बाब-ए-सैयद को बंद कर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, प्रॉक्टोरियल टीम से हुई नोकझोंक, यह है मामला

Sat, 31 May 2025 08:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में छात्र- छात्राओं ने बाब-ए-सैयद को बंद कर दिया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने एम.वोक कोर्स शुरू करने की मांग की। इस पर एएमयू का कहना है कि यूजीसी से बजट न मिलने के कारण कोर्स को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
बाब-ए-सयैद को बंद कर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम.वोक. कोर्स शुरू करने की मांग को लेकर शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्र-छात्राओं ने बाब-ए-सैयद को बंद कर प्रदर्शन किया। गेट खुलवाने के लिए प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य आगे बढ़े, लेकिन छात्र-छात्राओं ने गेट नहीं खोलने दिया। इस पर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। छात्राओं का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की है। इसमें दो छात्राएं और एक छात्र को चोट लगी है।

विज्ञापन


बजट नहीं मिलने के चलते एएमयू में एम. वोक कोर्स एक साल पहले बंद हो चुका है। इसे शुरू कराने की मांग को लेकर दोपहर एक बजे छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। इस दौरान वहां पहुंची छात्राएं भी प्रदर्शन करने लगीं। छात्राओं ने कहा कि एक साल से एम.वोक कोर्स शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इंतजामिया का कहना है कि यूजीसी ने बजट देना बंद कर दिया, इसलिए उसे बंद करना पड़ा।

छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रवेश सूचना पुस्तिका 2022-23 में पांचवें वर्ष की समाप्ति पर मास्टर डिग्री प्रदान की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने यूनिवर्सिटी में स्व-वित्त पोषित योजना के तहत एम. वोक कार्यक्रम व बी.वोक (प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी) शुरू करने की मांग की।

एम. वोक. कोर्स एक साल पहले बंद हो चुका है। इसे फिर से शुरू करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने बाब-ए-सैयद बंद कर दिया था। विद्यार्थियों की मांग है कि बी.वोक कोर्स चार साल का किया जाए या एम.वोक कोर्स दोबारा शुरू किया जाए। उनके मांग पत्र को उच्चाधिकारियों को सौंप दिया गया है।  -प्रो. हशमत राव, डिप्टी प्रॉक्टर, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें