अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब छात्रों ने शॉर्ट अटेंडेंस के चलते परिणाम रोके जाने के विरोध में विभाग के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और जोरदार नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्र लॉ फैकल्टी के बाहर एकत्र हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि कम उपस्थिति के आधार पर उनके परिणाम रोक दिए गए हैं, जिससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने गेट पर ताला लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रशासन से तत्काल निर्णय वापस लेने की मांग की।