फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में पढ़ने वाले पश्चिम बंगाल के छात्र अपने घरों को हुए रवाना

Thu, 21 May 2020 06:58 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ रहे पश्चिम बंगाल के तकरीबन 320 छात्र बृहस्पतिवार को अपने घरों के लिए रवाना किए। ये छात्र पहले बसों से मथुरा पहुंचेंगे। वहां से ट्रेन के माध्यम से पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। रवाना होने से पहले इनको मेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिया और बसों को भी सैनिटाइज किया। 
विज्ञापन



डीन डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर मुजाहिद बेग ने सभी छात्रों को सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया। एएमयू प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि मई और जून महीने में किसी भी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं होगी। न ही कोई कक्षा होगी और कोई प्रवेश परीक्षा भी नहीं आयोजित की जाएगी। इसके बाद से ही एएमयू के छात्रावासों में रह रहे छात्रों को उनके उनके घरों को भेजे जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को केरल और मणिपुर के छात्रों को रवाना किया गया था।


बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के इन छात्रों को रवाना किया जा रहा है। जिन बसों में छात्र जाएंगे उन बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है। सभी छात्र पहले प्रॉक्टर ऑफिस पर इकट्ठा हुए। यहां पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और क्लीयरेंस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें