फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रोवोस्ट कार्यालय पर छात्रों ने जड़ा ताला

विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एस एस नॉर्थ हाल के प्रोवोस्ट के कार्यालय पर ताला जड़ते छात्र।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
एएमयू के एसएस नॉर्थ हॉल में कमरा आवंटन को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने हॉल के प्रोवोस्ट कार्यालय पर ताला जड़ दिया और प्रोवोस्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कमरे आवंटित करने में उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि हॉल में कमरों के आवंटन की प्रक्रिया में देरी के कारण उन्हें रहने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। यूनिवर्सिटी में कमरा नहीं मिलने से कई छात्रों को बाहर किराये पर कमरा लेकर रहना पड़ रहा है। इससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि अपनी समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नफीस अंसारी ने बताया कि प्रोवोस्ट कार्यालय पर ताला जड़ने और हंगामा होने की जानकारी कार्यालय से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें