स्मार्ट फोन के साथ छात्र-छात्राऐं
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण किए गए।
प्राचार्या डॉ अनीता रानी राठौर, पुष्पा देवी प्रधान, समाजसेवी ज्ञानेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बीए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिए। स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान डॉ कालूराम, डॉ नेत्रपाल सिंह, डॉ दीपशिखा डॉ सरिता रानी, डॉ रामबीर सिंह, डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ संदीप गुप्ता, डॉ संजय सिंह, डॉ रामेंद्र रमन शर्मा, डॉ कामिनी, डॉ अमित सिंह, डॉ दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।